अम्बेडकर नगर भ्रष्टाचार तो नगर पालिका से दूर होने से रहा

दोयम दर्जे की ईंट से अनियमित रूप से बिछाया गया खड़ंजा।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

20241202_20209PM_ByGPSMapCamera_copy_768x1024

आबादी में रास्ता बनवाने हेतु मद न होने का रोना रोने वाली नगर पालिका अकबरपुर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए खेतों की चकरोड पर लगवा दी दोयम दर्जे ईंट का नियम विरुद्ध खड़ंजा।

IMG_20241208_002853

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर के भ्रष्ट अधिकारियों की कारस्तानी दिन ब दिन अलग अलग रूप में दिख ही जाती है। फिलहाल ये बात तो सही है कि कपड़ा जला है तो बू तो आएगी ही। इसी प्रकार जब भ्रष्टाचार होगा तो सामने दिखेगा ही।

घरेलू गैस का संकट गहराया, गोलमटोल जवाब से काम चला रहे अधिकारी Read More घरेलू गैस का संकट गहराया, गोलमटोल जवाब से काम चला रहे अधिकारी

IMG_20241208_005725

“किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”। Read More “किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”।

जी हां मामला है नगर पालिका परिषद अकबरपुर के वार्ड (2) गौसपुर का। जहां नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा लगभग 500 मीटर दूरी में चकरोड पर खड़ंजे का निर्माण किया गया है। जिसके बारे में किसी से भी पूछा जाए तो शायद ही कहे कि नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा कराए गए इस विकास कार्य में कमियागीरी नहीं की गई है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

IMG_20241208_005903

      विकास कार्य सदा सर्वथा अच्छे होते हैं लेकिन व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए खेत के चकरोड पर बने इस खड़ंजे में लगे दोयम दर्जे के ईंट एवं एक ईंट से दूसरी ईंट के गैप और किनारे की खुली ईंट को देखकर कोई भी व्यक्ति यह बात जरूर कह सकता है कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांघ चुकी है और ठेकेदारों पर बखूबी मेहरबान रहती है। इस प्रकार से लगाया गया खड़ंजा कितना कारगर होगा और यह रास्ता कितने समय तक सुदृढ़ रहेगा यह भविष्य के गर्त में है। मिली जानकारी के अनुसार यह खड़ंजा राम अछैबर के प्लॉट से शुरू होकर सभापति के प्लॉट से होते हुए कच्चा नाले तक बना हुआ है इस बीच में कोई भी आवासीय मकान नहीं है।

  IMG_20241208_004604  

   किसी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए खेत के चकरोड पर खड़ंजा लगा दिया जाता है जबकि तमाम ऐसे रास्ते हैं जहां पर लोग निवास करते है बरसात के समय उन रास्तों पर जलभराव हो जाता है और लोग उसी कीचड़ से होकर आने जाने के लिए मजबूर होते हैं उसे नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अधिकारियों को बार बार दिखाने के बाद भी उनकी निगाहें नहीं पहुंचती हैं।

     फिलहाल यह तथ्य तो अपने आप में एक अहम स्थान रखता ही है कि बिना किसी आवासीय मकान और विशेष आवागमन वाले चकरोड पर लगभग 10 लाख रुपए की लागत से खड़ंजा लगवा दिया गया जबकि आबादी एवं दिन भर आवागमन वाले रास्ते पर एक ईंट नसीब नहीं हो रही है लेकिन उससे कहीं ज्यादा ध्यान देने योग्य बात यह है कि खड़ंजा कार्य दोयम दर्जे का कराया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें