गोरखपुर :नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: दो लाख रुपये और सोने की चेन लेने के बाद भी देता रहा धमकी,

एसएसपी के हस्तक्षेप पर ग़ोला पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्ट/ बृजनाथ तिवारी  (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के रामामऊ गांव में एक महिला के नहाते समय चोरी से वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक मुकेश ने महिला को लगातार धमकियों से परेशान किया, दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन हड़प ली। फिर भी उसकी धमकियां जारी रहीं। पीड़िता की शिकायत पर गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 75, 77 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नहाते समय चोरी से बनाया वीडियो

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले आरोपी मुकेश पुत्र रामशरण ने उसके नहाते समय का वीडियो चोरी से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

हकीकुल्लाह चौधरी कालेज ऑफ़ फार्मेसी मे राष्ट्रीय फार्मा शिक्षा दिवस का हुआ आयोजन Read More हकीकुल्लाह चौधरी कालेज ऑफ़ फार्मेसी मे राष्ट्रीय फार्मा शिक्षा दिवस का हुआ आयोजन

वीडियो वायरल करने की धमकी से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

नये घर से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी का आभूषण एवं ₹39,000/- नकद किया गया बरामद Read More नये घर से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी का आभूषण एवं ₹39,000/- नकद किया गया बरामद

महिला का कहना है कि मुकेश अक्सर वीडियो कॉल पर संपर्क करता और अश्लील हरकतें करने के लिए दबाव डालता था। जब महिला ने इन मांगों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की गंभीर धमकियां दीं।
दो लाख रुपये और सोने की चेन हड़प ली आरोपी ने
डर और सामाजिक बदनामी के भय के कारण महिला ने आरोपी को दो लाख रुपये नकद तथा अपने पति की सोने की चेन दे दी। इसके बावजूद आरोपी की ब्लैकमेलिंग और धमकियां बंद नहीं हुईं।

खंड विकास अधिकारी नहीं बैठते हैं कार्यालय में आम जनता की नहीं हो रही है सुनवाई  Read More खंड विकास अधिकारी नहीं बैठते हैं कार्यालय में आम जनता की नहीं हो रही है सुनवाई 

थाने में शिकायत की तो भी नहीं हुई कार्रवाई

महिला ने पहले गोला थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः परेशान होकर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

एसएसपी के निर्देश पर गोला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। धारा 77 वॉयरिज्म, 75 यौनिक उत्पीड़न, 308(2) जबरन वसूली और 351(3) गंभीर आपराधिक धमकी से संबंधित हैं।

आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकेश फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे बढ़ते साइबर ब्लैकमेलिंग मामलों पर अंकुश लगाने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा।

Post Comments

Comments