चकेरी के रक्षा अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप 

डाक्टर की लापरवाही से बिगड़ी नवजात की हालत, सीएमओ पीड़ित को नहीं दिला पा रहे न्याय, पीड़ित कई दिनों से सीएमओ के काट रहा चक्कर।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना स्थित रक्षा अस्पताल पर घोर लापरवाही का आरोप लगा है। जिसके चलते एक नवजात शिशु की हालत गंभीर हो गई। और पीड़ित के पिता के लाखों रुपए खर्च हो गए।ऐसा आरोप लगाते हुए एटा निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि 6 अप्रेल को उन्होंने डिलीवरी केस के लिए अपनी पत्नी दिव्य को भर्ती कराया था। जिसका इलाज डॉ किरण पांडेय की देख रेख में चल रहा था। 6 अप्रेल को ही बच्चे ने जन्म लिया। लेकिन वहां पर डा., एस के मिश्रा ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक नहीं है। इसे एक घंटे तक एन आई सीयू में भर्ती करादो। इसके फैफड़ो में पानी भर गया था। उन्होंने बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती कर लिया। 
 
IMG_20240721_174254पीड़ित ने बताया कि जब मैंने अपने बच्चे का हाल जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इसके हार्ट में भी प्रोब्लम है इसे ग्लोबल अस्पताल ले जाओ। लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां जाओगे तो लुट जाओगे। इसलिए मैं अपने बच्चे को स्वामी विवेकानंद अस्पताल लखनऊ ले गया। वहां डाक्टरों ने एक्स-रे आदि देख कर बताया कि उसको कोई हार्ट की प्रोब्लम नहीं है। यह सब डाक्टरों की लापरवाही से हुआ है।
 
पीड़ित ने बताया कि इसकी शिक़ायत मैंने सीएमओ कांशीराम अस्पताल से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। पीड़ित ने बताया कि डॉ एसके मिश्रा सीएचसी पतारा में पोस्टिड हैं और रक्षा अस्पताल में भी भर्ती मरीज देखते हैं। पीड़ित ने रक्षा अस्पताल को बंद कराने और डॉ एसके मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि डाक्टर एस के मिश्रा दबंग टाइप के डाक्टर हैं और किसी को कुछ नहीं समझते हैं। जब सीएमओ कांशीराम से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और इसके बाद ही हम कुछ बता सकते हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें