बिना सीमांकन करवाए ताल में बांधा जा रहा बांध, एसडीएम से शिकायत

ग्राम प्रधान ने तत्काल बांध का कार्य रोकवाकर ताल का पैमाइश कराने के बाद बांध बंधवाए जाने की मांग की है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

(रिपोर्ट:- मनोज पाण्डेय)
 
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित ताल का ठेकेदार द्वारा बिना सीमांकन करवाए ही जेसीबी मशीन द्वारा बांध बंधवाया जा रहा है। ऐसे में बिना सीमांकन के जेसीबी मशीन द्वारा बांध बंधवाने से सरकारी जमीन का भी हनन किया जा रहा है।
 
उक्त प्रकरण को लेकर ग्राम पंचायत सेवतरी महिला ग्राम प्रधान ने शनिवार को परसामलिक थाना समाधान दिवस में पहुंचकर उपजिलाधिकारी नौतनवां को लिखित शिकायती पत्र देकर तत्काल बांध का कार्य रोकवाकर ताल का पैमाइश कराने के बाद ही बांध बंधवाए जाने की मांग की है।
 
सेवतरी महिला ग्राम प्रधान पुष्पावती देवी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव में गाटा संख्या 862 में 9 हेक्टेयर मछली पालन के लिए आवांटित हुआ है जिसमें मछली पालन ठेकेदार के द्वारा ताल का पैमाइश कराए बिना ही जेसीबी मशीन द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी निकालकर बांध बंधवाया जा रहा है जिससे सरकारी जमीन का हनन हो रहा है। महिला ग्राम प्रधान ने तत्काल बांध का कार्य रोकवाकर ताल का पैमाइश कराने के बाद ही बांध बंधवाए जाने की मांग की है।
 
इस संबंध में उपजिलाधिकारी नौतनवां नन्द प्रकाश मौर्य ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, अतिशीघ्र ही राजस्व टीम गठित कर पैमाइश करवा दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें