पत्नी से छेड़छाड़ की शिकायत में पति को गंवानी पड़ी जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में मिली थी चोट, भेजा जेल

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बेहटा मुजावर(उन्नाव)।

थानाक्षेत्र के एक गांव में पत्नी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिटाई से हुई युवक की मौत की घटना में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।

एक गांव निवासी महिला सोमवार दोपहर बकरी चराने गई थी। खेत पर गांव के हनीफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह धमकी देकर भाग निकला था। पति, आरोपी हनीफ के घर शिकायत करने गया तो गाली गलौज करते हुए डंडों से पीटा था। मंगलवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बुधवार परिजनों ने खेत में शव दफन किया था।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, जानमाल की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में गहरी चोट की पुष्टि होने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया आरोपी को जेल भेजा गया है।

झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार। Read More झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, । Read More तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, ।

होली विवाद की चिंगारी बनी हत्या का कारण वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट Read More होली विवाद की चिंगारी बनी हत्या का कारण वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें