अलग-अलग थानों से 23 बोरी यूरिया खाद बरामद

परसामलिक पुलिस ने किया 6 बोरी तथा नौतनवां पुलिस ने किया 17 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज। परसामलिक पुलिस ने गस्त के दौरान 6 बोरी यूरिया खाद बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है।

परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने गस्त के दौरान तस्करी की 6 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद किया है। पुलिस ने धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए बरामद खाद को कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि 6 बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया है जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया जा रहा है।

दूसरा खबर,,,

नौतनवां पुलिस ने किया 17 बोरी यूरिया खाद बरामद 

नौतनवां पुलिस ने सोमवार को गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के सुण्डी मोड़ के पास से 17 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद किया है। पुलिस ने बरामद खाद को कब्जे में लेकर थाने लाई तत्पश्चात धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए बरामद खाद को नौतनवां कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया।

जनपद में जनगणना 2027 का कार्य पकड़ रहा गत, गांव गांव पहुंच रहे जनगणना कर्मी Read More जनपद में जनगणना 2027 का कार्य पकड़ रहा गत, गांव गांव पहुंच रहे जनगणना कर्मी


नौतनवां थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तस्करी की 17 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद किया गया है जिसे कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया जा रहा है।

बरसात से पहले नालों की सफाई हर हाल में पूर्ण करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी Read More बरसात से पहले नालों की सफाई हर हाल में पूर्ण करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी

images (5)

बाढ़ एवं सूखा राहत की तैयारियों में कोई कमी न रहे, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं जनजागरूकता-जिलाधिकारी Read More बाढ़ एवं सूखा राहत की तैयारियों में कोई कमी न रहे, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं जनजागरूकता-जिलाधिकारी

About The Author

Post Comments

Comments