पुलिस व राजस्व टीम के छापेमारी में 195 बोरी धान बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
महराजगंज।
 
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेवतरी से गल्ले की तस्करी का कारोबार परवान चढ़ रहा था। उक्त गांव के पगडंडियों के रास्ते हो रही तस्करी का सूचना लगातार उच्चाधिकारियों तक पहुंच रहा था जिसको देखते हुए परसामलिक पुलिस एवं राजस्व की टीम द्वारा बीती रात छापेमारी किया। उक्त छापेमारी में तस्करी का 195 बोरी धान बरामद किया गया।
 
उक्त संयुक्त टीम ने बरामद धान को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जांच-पड़ताल किया तो बरामद गल्ला के पास तीन अन्य किसानों का धान रखा मिला जिसको देखकर नायब तहसीलदार ने किसानों को कड़ी चेतावनी के साथ लिखा-पढ़ी करके उक्त किसानों को ही सुपुर्द कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि धान को चिन्हित कर लिया गया है अगर धान नेपाल पहुंचा तो उक्त तीनों किसानों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त छापेमारी में कई घरों में रखा 195 बोरी धान बरामद किया गया। उक्त टीम ने बरामद धान पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं चौकी पुलिस ने पूरी रात पहरा देकर गुरुवार की सुबह बरामद धान को आवश्यक कार्यवाही के लिए नौतनवां मंडी तथा कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया।
 
छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव, नौतनवां मंडी समिति आशीष कुमार नायक, परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद, सेवतरी चौकी प्रभारी ओमजीत पटेल, हेड कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल अजीत यादव, रामगनेश चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार