काशीराम कॉलोनी की जनता 10 दिनों से तरस रही पानी की एक-एक बूंद 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

बिसवां सीतापुर- बीते दश दिनों से पानी की एक एक बूद के लिए तरस रहे कांशीराम कालोनी के बाशिंदे। कालोनी मे लगा मिनी वाटर पम्प को खराब होने की सूचना जुम्मेदारों को होने के बावजूद जुम्मेदारों की बेपरवाही का खामियाजा आवासीय परिसर मे दैनिक मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले गरीब झेल् रहे है। वहां निवास करने वाले परिवारों को पानी तक मयसर् नहीं करा पा रही है नगर पालिका ।
 
नगरपालिका की लापरवाही के चलते कालोनी परिसर मे निवास करने वाली का आज धैर्य जबाब दे गया।  दो दर्जन महिलाओ ने नगर पालिका पहुंच कर अधिशाषी अधिकारी को लिखित आवेदन कर पानी के विना होने वाली बड़ी समस्या को जल्द समाधान कराये जाने की मांग की। महिलाओ ने अधिशाषी आशिकारी को बताया आवासीय परिसर के हैण्ड पम्प बदबू दार पानी दे रहे। जिससे स्कूल जाने बच्चों और काम के लिए निकलने मे लेट लतीफी होती है। अधिशाषी आशिकारी ने जल्द समस्या समाधान कराये जाने की बात जहां कही है।वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पानी भरकर टैंकर आवासीय परिसर मे खड़े कर पानी आपूर्ति कराये जाने की बात कही है। 

About The Author

Post Comments

Comments