भारत
प्लेन क्रैश में अमरीकी सांसद, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत
International: अमेरिका के नॉर्थ डेकोटा राज्य से रिपब्लकिन पार्टी के सांसद डग लार्सन, उनकी पत्नी और दो बच्चों की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। एक सांसद ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डेविड हॉग ने सोमवार को अपने साथी सांसदों को भेजे ईमेल में लार्सन के निधन की पुष्टि की।
ग्रैंड काउंटी शेरिफ विभाग ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि विमान रविवार शाम मोआब से लगभग 24 किलोमीटर दूर कैनियनलैंड्स हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि इससे पहले जिम्बाब्वे में अरबपति भारतीय खनन कारोबारी खनन कंपनी 'रियोजिम' के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।


Comments