बालू ओवरलोड के जुर्म में दो ट्रक जप्त एक का चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुदरा-
 
थाना प्रशासन द्वारा बालू ओवरलोड का परिचालन कर रहे दो ट्रकों को किया गया जप्त एक का चालक गिरफ्तार।
 
थाना अध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रशासन द्वारा बालू माफियाओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी किया जा रहा है।
 
जिस क्रम में रोहतास जिला के सोन नदी से बालू तय सीमा से अधिक मात्रा में लोड कर परिचालन कर रहे दो ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से जप्त किया गया।
 
जिसमें एक ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं दूसरे ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया जिसे जेल भेजा गया।
 
गिरफ्तार चालक मनीष यादव पिता कालू यादव ग्राम-मुबारकपुर, थाना- चकिया, जिला- चंदौली, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। दोनों ट्रकों के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार