आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल, सुबह हुई झमाझम बारिश
On
स्वतंत्र प्रभात
मिल्कीपुर, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सीता राम मिश्र ने 30 मार्च को अपना मौसम बुलेटिन जारी किया था जिसमें बताया था कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे वर्षा होने की संभावना नहीं है। लेकिन 31 मार्च की सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई मौसम के आगे मौसम वैज्ञानिक भी फेल हो गए। किसान बोले अब किस पर किया जाए भरोसा।
इतना ही नहीं बीते 17 मार्च को विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने अपने मौसमी बुलेटिन में बताया था कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की सी मध्यम वर्षा नहीं होने की संभावना व्यक्त की थी। मजे की बात तो यह रही कि कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का समापन 18 मार्च को था उसी दिन दोपहर बाद इंद्रदेव का ऐसा प्रकोप रहा कि झमाझम बारिश के साथ ओले एवं तेज गति हवाओं ने काफी तांडव मचाया जिससे किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ था। कृषि मेले के समापन में मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद को पहुंचना था उनके पहुंचने से पहले ही मूसलाधार बरसात होती रही जिसके चलते विश्वविद्यालय की कुलपति समेत प्रशासनिक अधिकारियों को कृषि मेले के समापन की रस्म अदायगी विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में करना पड़ा था।
विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सीताराम मिश्रा ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जो वर्षा 31 मार्च दोपहर बाद से 1 अप्रैल दोपहर तक हल्की मध्यम वर्षा होनी की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन तेज हवाओं के चलते 6 घंटे पहले सुबह ही बारिश हो गई। हमको सुबह 6:55 पर पूर्वानुमान मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था की कानपुर, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा तथा अयोध्या में हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List