रावण-दहन के साथ जन सेवा समिति रामलीला का दशहरा संपन्न

Office Desk Lucknow Picture
Published On

 

स्वतंत्र प्रभात 

नैनी,प्रयागराज

।7 अक्टूबर से नई बाजार, नैनी में अनवरत चल रही जन सेवा समिति रामलीला में रविवार को रावण-वध की लीला का मंचन हुआ के पश्चात अत्यंत कलात्मक एवँ आकर्षक चौकियां निकाली गईं।एक चौकी में भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान विराजित रहे | एक चौकी में दशानन अपने राक्षस वीरों के साथ दरबार लगाए हुए थे।

आकाशी बिजली से 3 गांवों का ट्रांसफार्मर जला विद्युत सप्लाई बाधित Read More आकाशी बिजली से 3 गांवों का ट्रांसफार्मर जला विद्युत सप्लाई बाधित

 सुग्रीव-बाली युद्ध, भगवान शंकर का तांडव एवं मां महाकाली स्वांग का प्रदर्शन करती चौकियां नैनी वासियों का मन मोह रही थी।बच्चे बैंड बाजा की धुन पर नृत्य कर रहे थे। सारा वातावरण आनंदमय था।चौकियों के साथ समिति के पदाधिकारी बच्चा लाल यादव, आर एल डी दुबे, हरिशंकर सिंह, रवि सिंह, विनय सिंह, आर के शुक्ला,अनुग्रह जायसवाल प्रभात सिंह, विमल गुप्ता, नीरज मिश्रा, संतोष सिंह, अनुज अग्रवाल, कृष्ण गोविंद, नयन कुशवाहा, धीरेंद्र यादव चल रहे थे।चौकियों के प्रदर्शन के पश्चात रावण पुतला-दहन एवं आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन हुआ।

पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त के घर धारा 84 की नोटिस चस्पा।               Read More पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त के घर धारा 84 की नोटिस चस्पा।              

About The Author

Post Comments

Comments