उन्नाव में हवाओं के साथ बारिश से मौसम सुहाना

बारिश से धान, सरसों, आलू व सब्जियों समेत कई फसलों में नुकसान की आशंका है। 


स्वतंत्र प्रभात 

उन्नाव। तेज धूप और उमस से बिलबिला रहे लोगों को सोमवार देर रात से शुरू हुई सुबह तक बारिश होने से अब लोगो को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश ने क्षेत्रीय किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बारिश से धान, सरसों, आलू व सब्जियों समेत कई फसलों में नुकसान की आशंका है। 


दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आसमान बादलों से घिर गया और बारिश होने लगी। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम तक बदली छाई होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं आंधी आने से बैराज मार्ग, फोरलेन, आजाद मार्ग पर लगी होर्डिंग बैनर उड़ गए। उधर, किसानों का मानना है कि इस बारिश से आलू व सरसों का बीज सड़ने से भरपूर जमाव नहीं हो पाएगा। 


खेतों में पककर खड़ी धान व सब्जियों में भी नुकसान पहुंचेगा। इस बारे में कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि आलू तथा सरसों की खेती करने वाले किसान खेतों में पानी का जमाव न होने दें।
 

About The Author: Swatantra Prabhat