नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर में 3 साल की अबोध बालिका की मौत
शरीर पर चोटों के निशान, जताई जा रही हैं हत्या की आशंका
सिद्धार्थनगर। जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा (चकचई) में रविवार की सुबह तीन वर्षीय अबोध बालिका श्रेया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। के शरीर पर चोटों के साथ दांत काटने जैसे गहरे निशान मिले हैं।
महेश अग्रहरी की पहली पत्नी खुशबू की तीन वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महेश अपनी बेटी श्रेया की अकेले देखभाल कर रहा था। अप्रैल 2025 में उसने पड़ोसी मुल्क नेपाल के बहादुर निवासी खुशी से दूसरा विवाह किया ।
रविवार की सुबह महेश व्यावसायिक कार्य से खलीलाबाद जा रहा था। बेंवा चौराहे पर पहुंचते ही खुशी ने फोन कर बताया कि श्रेया की तबीयत अचानक खराब हो गई है। महेश तत्काल घर लौटा तो बच्ची के शरीर पर चोट और दांत काटने के गहरे निशान दिखे। वह तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
बच्ची के शरीर पर मिले निशानों को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments