नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 135वां एपिसोड

विकसित भारत के संकल्प पर दिया गया जोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात
कुशीनगर)। 
 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में बूथ संख्या 298 पर किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी युद्धपोतों के निर्माण, सरकारी बीमा योजनाओं, भारतीयों की एकजुटता तथा देश की विभिन्न उपलब्धियों सहित कई समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत का भविष्य है और उनकी ऊर्जा, नवाचार तथा सामाजिक जागरूकता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही भीषण गर्मी और लू से बचाव के प्रति सतर्क रहने तथा नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के उपरांत नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण को केंद्र सरकार की सफल विदेश नीति का परिणाम बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल सहित बृजेश पाल, विनोद गुप्ता, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश सिंह, अमन मोदनवाल, संतोष गुप्ता, गौरव रौनियर, अभय मारोदिया, आकाश वर्मा, सचिन साहा, मृत्युंजय दीक्षित, गुलाबी शाह, संतोष चौहान, राजेश कुशवाहा, सागर जायसवाल, गोपी मद्धेशिया, विनोद साह, रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।



About The Author

Post Comments

Comments