फीचर्ड
डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 7 रनों हराकर श्रृंखला 3-0 से जीता
अम्बेडकर नगर।
आराध्या श्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन अम्बेडकरनगर को 7 रनों से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीता। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह टीचर्स इलेवन के कप्तान प्रदीप पांडेय ने टॉस जीतकर डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉक्टर जीडी वर्मा को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।
डॉक्टर्स इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही पांचवें ओवर में 27 रनों के योग पर उनके 3 प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये। इस बीच डॉक्टर प्रमोद यादव 16, रोहित 16 डॉक्टर उत्कर्ष 15, डॉक्टर अमोद 15 रन ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन टीचर्स इलेवन के नियंत्रित किफायती गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 12.3 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। प्रदीप पांडेय ने 4 राजमान ने 2 विकेट प्राप्त किये। जवाब में टीचर्स इलेवन की टीम 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सके। डॉक्टर्स इलेवन के सटीक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने बल्लेबाज रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आए। बल्लेबाज कृष्णा ने अंतिम समय में हाथ खोलते हुए तेजी से 24 रन बनाए लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। मुकेश शुक्ला ने 14 रनों का योगदान दिया। डॉक्टर्स इलेवन के लिए रोहित और उत्कर्ष ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।

मैच के मुख्य अतिथि डॉ बी डी वर्मा रहे उन्होंने कहा खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है। इस प्रकार के आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है। मैच के विशिष्ट अतिथि यातायात सब इंस्पेक्टर जय बहादुर यादव रहे। उन्होंने कहा डॉक्टर और टीचर दोनों ही सम्मानित लोग समाज को आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। आगामी 21 जुलाई को सड़क दुर्घटना शून्य हो इसके लिए उन्होंने सभी लोगों को सहयोग करने के लिए अपील किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर उत्कर्ष तथा बेस्ट क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार डॉक्टर जी डी वर्मा को मिला।
मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर एवं स्कोरर विजय रहे। इस अवसर पर डॉक्टर चन्द्रभान, डॉक्टर साजन, डॉ सौरभ, सुनील, डॉक्टर विमल, संदीप, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित, जितेन्द्र, अमित, नंदन, सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Comments