फीचर्ड
योग और आयुर्वेद अपनाकर समाज को रखें निरोग : गीता
आरोग्य भारती देवरिया एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर सीसी रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
देवरिया। आरोग्य भारती देवरिया एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर सीसी रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने कहा कि योग, आयुर्वेद और संतुलित दिनचर्या अपनाकर व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रख सकता है तथा समाज को भी निरोग बनाने में योगदान दे सकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए आरोग्य भारती की सराहना की।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
शिविर में आस्था हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। कार्यक्रम में गरिमा त्रिपाठी, पुष्पराज तिवारी, डॉ. हेमंत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश समाचार स्वास्थ्य सेवाएं सामाजिक सेवा गीता विश्वकर्मा स्वास्थ्य अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ग्रामीण स्वास्थ्य आयुर्वेद चिकित्सा स्वस्थ जीवनशैली देवरिया समाचार आरोग्य भारती स्वास्थ्य जांच जनकल्याण कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर चिकित्सा परामर्श स्वास्थ्य परामर्श निःशुल्क चिकित्सा शिविर आरोग्य भारती देवरिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयुर्वेद विभाग आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर योग और आयुर्वेद राज्य महिला आयोग सदस्य देवरिया हेल्थ कैंप हनुमान मंदिर सीसी रोड जनस्वास्थ्य जागरूकता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस देवरिया जिला प्रचारक आकाश डॉ अजीत नारायण मिश्र आस्था हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज देवरिया आयुर्वेदिक उपचार निरोगी समाज स्वस्थ समाज स्वस्थ राष्ट्र योग का महत्व आयुर्वेद का महत्व महिला आयोग देवरिया अपडेट हेल्थ अवेयरनेस कैंप स्वास्थ्य लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर देवरिया स्वास्थ्य शिक्षा आरोग्य भारती कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम देवरिया हिंदी समाचार।


Comments