शिक्षा के साथ पर्यावरण संदेश  की नई इबारत गढ़ रहा बढ़नी ब्लॉक का हरित विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम

विकास क्षेत्र बढ़नी का प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता को लेकर काफी सजग रहा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बढ़नी का प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता को लेकर काफी सजग रहा है। आधुनिकता के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता व विभिन्न जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा की नई इबारत गढ़ कर लोगों को जागरूक करने में अपनी सहभागिता निभा रहा है।

ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने से पहले विद्यालय में पहुंच कर विद्यालय स्टाफ के द्वारा साफसफाई कार्य कर कुछ पौधों का रोपण कर इस भीषण गर्मी में पानी से सिंचाई किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ आशुतोष सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक बाबूलाल, धर्मेंद्र, अरविंद कुमार दयाल व अभिनव मिश्रा आदि  विषय पाठ्यक्रमों के साथ संस्कार, अनुशासन व विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से रूबरू कराते हुए उन्हें  रुचिपूर्ण  वातावरण में शिक्षा देने का काम जिम्मेदारी पूर्वक निभा रहे हैं। 

 1781019421110विद्यालय के परिसर में पहुंचने पर हर किसी को चहुंओर की प्राकृतिक दृश्य आकर्षित कर लेती है। कमरों के सीट, बेंच, टीवी, प्रोजेक्टर, लाइब्रेरी, टीएलएम कॉर्नर तो देखते ही बनता है।  विद्यालय परिसर के बाउंड्री के अंदर फैली विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों की हरियाली रंग-बिरंगे आकर्षक फूलों की महक और स्वच्छ वातावरण बेहतर पठन-पाठन की ओर आकर्षित करता है।

हर दिन विद्यालय में बच्चे भी विद्यालय की स्वच्छता को बनाने में योगदान तो देते ही हैं साथ ही साथ विद्यालय के रसोईया, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व अभिभावकों का भी विद्यालय को शैक्षणिक वातावरण को सजाने व शैक्षणिक कार्यों में सहयोग देने में महती भूमिका रही है। पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा के प्रति संकल्पित यह विद्यालय क्षेत्र में प्रेरणा का पर्याय बन चुका है। यही कारण है कि इस हरित विद्यालय में क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए लालयित दिखते हैं।




पर्यावरण संरक्षण सिद्धार्थनगर समाचार विद्यालय विकास उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार बच्चों की शिक्षा विद्यालय प्रबंध समिति ग्रामीण शिक्षा प्राथमिक शिक्षा पर्यावरण जागरूकता सरकारी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा में नवाचार सिद्धार्थनगर अपडेट प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम बढ़नी शिक्षा क्षेत्र हरित विद्यालय विद्यालय स्वच्छता अभियान पौधरोपण कार्यक्रम डॉ आशुतोष सिंह स्वच्छ विद्यालय शैक्षणिक वातावरण अभिभावक सहयोग विद्यालय हरियाली पौधों की सिंचाई अनुशासन एवं संस्कार स्कूल परिसर सौंदर्यीकरण शिक्षा और पर्यावरण सरकारी स्कूल मॉडल विद्यालय लाइब्रेरी स्मार्ट क्लास शिक्षा

About The Author

Post Comments

Comments