पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के रुपये कराए वापस

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं साइबर फ्राड के विपरीत लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरी के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आवेदक राहुल सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी राधा हिंडाल्को कॉलोनी, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक नोटिस प्रेषित कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया।

शिवद्वार मंदिर पर नाली के समस्या को लेकर मंदिर व्यवस्थापक ने किया औचक निरीक्षण Read More शिवद्वार मंदिर पर नाली के समस्या को लेकर मंदिर व्यवस्थापक ने किया औचक निरीक्षण

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 20,000/- रुपये आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं थाना पिपरी की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई।

गोरखपुर: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, गांव-गांव पहुंचकर चला रही जनसंपर्क अभियान Read More गोरखपुर: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, गांव-गांव पहुंचकर चला रही जनसंपर्क अभियान

धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक राजेश जी चौबे, प्रभारी निरीक्षक, थाना पिपरी,उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, म0आ0 अर्चना, रि0का0 अविनाश पाण्डेय शामिल रहे।

नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड Read More नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें