फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम मे हिस्सा लिए।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट  

नैनी,प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण चकटोड़ी सेक्टर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सेक्टर संयोजक सुनीता विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन शुक्ला,भाजपा नेता नरसिंह, घनश्याम जायसवाल, सहित बूथ अध्यक्ष प्रिंस अकबर (बूथ संख्या 419), अनिल जायसवाल (बूथ संख्या 420), नंदलाल भारतीय (बूथ संख्या 421), अरुण यादव (बूथ संख्या 422), रीता देवी (बूथ संख्या 423) तथा अशोक कुमार (बूथ संख्या 424) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आवास पर किया गया, जहां चित्र प्रभारी के नाते भी उपस्थिति दर्ज कराई गई। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों की सराहना की।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

आगामी दिनों में आंधी, वज्रपात,  को लेकर सतर्क रहने की अपील Read More आगामी दिनों में आंधी, वज्रपात, को लेकर सतर्क रहने की अपील

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार