थाना नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा...

डीसीपी साउथ, एडिशनल डीसीपी साउथ एवं थाना नौबस्ता पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम सलीम, सानू एवं वाजिद हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। डीसीपी साउथ, एडिशनल डीसीपी साउथ एवं थाना नौबस्ता पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम सलीम, सानू एवं वाजिद हैं।
 
अपर पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय संकल्प शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से कुल 13 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी शामिल हैं। बरामद वाहनों में से 8 वाहनों के संबंध में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं।
 
अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूछताछ में प्रकाश में आया कि गैंग का एक सदस्य मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी करता था, जबकि दूसरा अभियुक्त मिस्त्री का कार्य करता था। तीसरा अभियुक्त सानू  कबाड़ी का कार्य करता है, जो चोरी किए गए वाहनों को कटवाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने का काम करता था व कुछ मोटरसाइकिल को अवैध तरीके से बेचते थे।
 
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त सलीम एवं सानू के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल लगभग 15 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments