नवीनतम
फीचर्ड
लहसुना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार
आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है
मसौढ़ी। पटना जिले के लहसुना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लहसुना थाना अध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 की रात लहसुना थाना पुलिस ने ग्राम निशियावां में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ अपराधी धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय मुनेशी बिंद उर्फ स्वर्गीय मुकेश बिंद का पुत्र बताया जाता है, जो निशियावां गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध लहसुना थाना कांड संख्या 389/26 दिनांक 16.05.2026 के तहत धारा 25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
थाना अध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियार पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।


Comments