अनियंत्रित होकर स्कूल मिनी बस पलटने से शिक्षिका सहित आधा दर्जन छात्रा हुई जख्मी, इलाज जारी

फिलहाल सभी का इलाज प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
बेतिया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत के तौलाहा व दिउलिया मार्ग की है, जहां ए के पब्लिक स्कूल, रामनगर को जा रहे स्कूल मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिर पड़ी, जिससे मिनी बस में सवार आधा दर्जन से अधिक छात्रा सहित एक शिक्षिका गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में रामनगर सामुदायिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया, चिकित्सक राजेश कुमार ने बताया कि कुछ छात्रा गंभीर चोटिल होकर आई है तो वही शिक्षिका को अत्यधिक चोट सर पर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आने से काफी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
फिलहाल सभी का इलाज प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया है, बता दे की 14 मई, की सुबह 8बजे इस सड़क हादसे में इलाजरत तनु दुबे (शिक्षिका) तो वहीं छात्रा धन्य कुमारी, रितु कुमारी, मासूम शेख, आरुही कुमारी, अनुष्का कुमारी, रितिका कुमारी, यह सभी छात्रा स्थानीय ए के पब्लिक स्कूल रामनगर, एवं शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी बताई जा रही है, घटना की जानकारी छात्राओं के अभिभावाको सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन को प्राप्त हुई, जहां सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वही इस सड़क हादसे की स्थिति को लेकर छात्राओं के अभिभावक काफी चिंतित हो गए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें