ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की और कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की और कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ।
 
इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के बेहटा चौराहा में भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं भीरा गोविंदपुर स्थित प्रसिद्ध बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान से सुंदरकांड पाठ के साथ हुई।
 
श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी की आराधना कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पाठ समाप्त होने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को छोला, चावल, पूड़ी, सब्जी, हलवा और चना-गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक अजय पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसी भावना के साथ सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।
 
इस मौके पर आलोक पांडेय, श्याम बिहारी त्रिवेदी, अर्पण सिंह, राम प्रताप सिंह, रत्नेश तिवारी, गुड्डू तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, शेखर पांडेय, भानु शुक्ला, मोहन तिवारी और सुरेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें