दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन तेज, राजस्व पर्षद की अपर सदस्या का निरीक्षण

कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

बेतिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया राज कार्यालय में बिहार सरकार के राजस्व पर्षद की अपर सदस्या असमा जैन ने 13मई बुधवार करीब दो बजे परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कैनिंग रूम एवं रिकॉर्ड रूम पहुंचकर पुराने दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों को सुरक्षित रखने तथा डिजिटल माध्यम में संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर तरनजोत सिंह और सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बेतिया राज की परिसंपत्तियों की पहचान और रिकॉर्ड तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे ऐतिहासिक दस्तावेज भविष्य के लिए सुरक्षित रह सकेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें