नवीनतम
15 मिनट की बारिश में डूबी सड़कें, नगर पालिका के सफाई दावों की खुली पोल
मंगलवार को हुई महज 15 मिनट की बारिश ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। हल्की बारिश के बाद ही नगर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव हो गया।
तिलहर (शाहजहांपुर)। मंगलवार को हुई महज 15 मिनट की बारिश ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। हल्की बारिश के बाद ही नगर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। चोक पड़े नाले और नालियों के चलते गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के मुख्य बाजार, बिरियागंज, स्टेशन रोड, बहादुरगंज, निजामगंज और दातागंज समेत कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। कई दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापार प्रभावित हुआ। व्यापारियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से समय-समय पर नालों और नालियों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश होते ही व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले नालों की सिल्ट सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया।
बारिश के दौरान सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। कई स्थानों पर बाइक सवार फिसलते नजर आए, जबकि पैदल चलने वालों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि यदि बारिश कुछ देर और जारी रहती तो हालात और बिगड़ सकते थे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल नालों और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
नगरवासियों का आरोप है कि हर वर्ष सफाई व्यवस्था और जलनिकासी के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं देता। पहली ही बारिश में नगर की बदहाल व्यवस्था सामने आ जाना नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
सफाई व्यवस्था शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद बहादुरगंज उत्तर प्रदेश समाचार नालियों की सफाई जल निकासी समस्या नगर पालिका लापरवाही तिलहर शाहजहांपुर समाचार तिलहर समाचार सफाई अभियान बारिश से जलभराव नाले चोक गंदा पानी सड़कों पर तिलहर नगर पालिका जलनिकासी व्यवस्था मुख्य बाजार जलभराव बिरियागंज स्टेशन रोड निजामगंज दातागंज बारिश का असर सड़कें तालाब बनीं व्यापार प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी बरसात की तैयारी सिल्ट सफाई जलभराव की समस्या दोपहिया वाहन चालक परेशान स्कूली बच्चों को दिक्कत सड़क पर फिसलन नगरवासियों का विरोध बारिश में बदहाल व्यवस्था नगर की समस्या पहली बारिश में पोल खुली


Comments