मोतीपुर कला गौ संरक्षण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार

जनपद के विकास खंड हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर कला स्थित गौ संरक्षण केंद्र का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विस्तृत निरीक्षण किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बलरामपुर। जनपद के विकास खंड हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर कला स्थित गौ संरक्षण केंद्र का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के संरक्षण, देखभाल एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
डीएम ने गौवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसा भंडारण, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, शेड की स्थिति एवं चिकित्सीय सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने चारे की गुणवत्ता एवं मात्रा की जानकारी लेते हुए भूसा भंडारण की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित साफ-सफाई एवं गोबर निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंशों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
 
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम ने गौवंशों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेड के ऊपर पुवाल रखने, आसपास छायादार पौधों का पौधारोपण कराने तथा पर्याप्त पेयजल की सतत व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही गर्मी के मौसम में गौवंशों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
 
जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी बनी रहे ताकि किसी भी बीमारी की स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
 
इस दौरान डीएम ने सहभागिता योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के तहत दुधारू गौवंशों को चिन्हित कुपोषित बच्चों के परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हो सके तथा परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल सके।
 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौ संरक्षण केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
 
खंड विकास अधिकारी पशुपालन विभाग ग्रामीण विकास सरकारी योजना उत्तर प्रदेश समाचार बलरामपुर समाचार प्रशासनिक निरीक्षण हरैया सतघरवा पेयजल व्यवस्था बलरामपुर ताजा खबर गौशाला व्यवस्था टीकाकरण सरकारी व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र समाचार गौ संरक्षण केंद्र मोतीपुर कला जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन गौवंश संरक्षण गौशाला निरीक्षण हरा चारा भूसा भंडारण साफ सफाई व्यवस्था गौवंश देखभाल पशु चिकित्सा सुविधा गौशाला निरीक्षण समाचार गर्मी में पशु संरक्षण छायादार पौधारोपण सहभागिता योजना कुपोषित बच्चों के लिए दुधारू गाय पशु स्वास्थ्य परीक्षण गौशाला मॉनिटरिंग बलरामपुर अपडेट पशु चिकित्सक गोबर निस्तारण गौ संरक्षण योजना पशुपालन समाचार जिलाधिकारी निरीक्षण गौवंश स्वास्थ्य बलरामपुर न्यूज

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार