सीएचसी कप्तानगंज पर कार्यरत कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित
बस्ती जिले के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में कार्यरत वार्ड बॉय राम स्नेह का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है
बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में कार्यरत वार्ड बॉय राम स्नेह का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है दमोदरपुर चिलमा निवासी राम स्नेह पिछले लगभग 28 वर्षों से सीएचसी कप्तानगंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे।बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे अस्पताल परिसर स्थित उनके आवास पर उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार, डॉ. फरदीन अहमद और डॉ. राघवेंद्र वर्मा सहित अन्य डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर सहित हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।इस घटना पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हम सभी ने अपने साथी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।"राम स्नेह के निधन की खबर से अस्पताल स्टाफ और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को अस्पताल परिसर में दिवंगत कर्मचारी की याद में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। शोक स्वरूप सीएचसी में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर ओपीडी बंद रखी गई।
श्रद्धांजलि सभा में फार्मासिस्ट रामजियावन, सियाराम चौधरी, शिवम, अवधेश, कनिष्ठ सहायक मंजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राम स्नेह अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ मरीजों के प्रति भी उनका व्यवहार बेहद अच्छा था, जिसके चलते वह सभी के बीच काफी प्रिय थे।
शोक की लहर शोक सभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रद्धांजलि सभा उत्तर प्रदेश समाचार बस्ती ताजा खबर बस्ती समाचार स्वास्थ्य विभाग बस्ती स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सा विभाग बस्ती अपडेट सरकारी अस्पताल समाचार स्वास्थ्य विभाग समाचार सीएचसी समाचार बस्ती हेल्थ न्यूज कप्तानगंज सीएचसी वार्ड बॉय राम स्नेह दिल का दौरा सीएचसी कप्तानगंज अस्पताल कर्मचारी निधन राम स्नेह निधन अस्पताल स्टाफ डॉ अनूप कुमार डॉ फरदीन अहमद डॉ राघवेंद्र वर्मा सीपीआर उपचार ओपीडी बंद अस्पताल परिसर अस्पताल कर्मचारी शोक दमोदरपुर चिलमा आपातकालीन सेवाएं कर्मचारी श्रद्धांजलि अस्पताल अपडेट सरकारी स्वास्थ्य सेवा अस्पताल परिवार मरीजों के प्रिय कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मी निधन अस्पताल कर्मचारी समाचार


Comments