पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न, 36 प्रतिशत आरक्षण समेत कई मांगों पर मंथन
सोमवार को रांची स्थित हेमसी हाइट, कचहरी चौक में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
रांची, झारखंड:- सोमवार को रांची स्थित हेमसी हाइट, कचहरी चौक में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक एवं मंत्री सुरेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदेश सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के अधिकार, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में राज्य सरकार की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण देने, पंचायत चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित करने तथा झारखंड के निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इसके अलावा जिन जिलों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य या बहुत कम है, वहां जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू करने तथा लोकसभा और विधानसभा में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण तय करने की मांग भी सम्मेलन में रखी गई। पिछड़ों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक अधिकारों से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आज भी विभिन्न जातियों में बंटा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़े वर्ग के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से झारखंड के सभी जिलों में धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद रांची में एक विशाल महाजुटान कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रदेश सम्मेलन में पूर्व सांसद सूरज मंडल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अरुण कश्यप, उपेंद्र नारायण सिंह, इंद्रदेव महतो, महामंत्री पप्पू रावत, प्रधान महामंत्री सदन प्रजापति, प्रवक्ता सागर कुमार, विजय महतो, जयंत पटेल, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, हेमंत गुप्ता, रंजना जायसवाल, रोहित शर्मा, राम नरेश यादव, इंद्रदेव प्रसाद, राजू वर्मा, प्रवीण मेहता, विक्रांत विश्वकर्मा, कुशेश्वर महतो, तेजलाल महतो, विक्रम महतो, ललित चौधरी, अजित विश्वकर्मा एवं अवध बिहारी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धरना प्रदर्शन सामाजिक न्याय झारखंड ताजा खबर सामाजिक संगठन झारखंड राजनीति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन झारखंड न्यूज झारखंड अपडेट रांची समाचार पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा प्रदेश सम्मेलन प्रो जय प्रकाश वर्मा पिछड़ा वर्ग आरक्षण ओबीसी आरक्षण पिछड़ा वर्ग अधिकार पंचायत चुनाव आरक्षण निजी क्षेत्र में आरक्षण ओबीसी महिला आरक्षण राजनीतिक भागीदारी रांची कचहरी चौक हेमसी हाइट पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा सूरज मंडल दिलीप कुमार सोनी अब्दुल खालिक सुरेंद्र कुशवाहा पिछड़ा वर्ग महाजुटान आरक्षण की मांग ओबीसी सम्मेलन सामाजिक अधिकार शैक्षणिक अधिकार राजनीतिक अधिकार पिछड़ा वर्ग आंदोलन ओबीसी संगठन पिछड़ा वर्ग एकजुटता जनसंख्या आधारित आरक्षण विधानसभा आरक्षण लोकसभा आरक्षण रांची राजनीतिक कार्यक्रम झारखंड राजनीतिक समाचार


Comments