सबनपुर में हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन 

नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 पहल हरी नाम संकीर्तन का रविवार रात्रि को कुंज मिलन के साथ ही समापन हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 पहल हरी नाम संकीर्तन का रविवार रात्रि को कुंज मिलन के साथ ही समापन हुआ। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
 
आयोजन से क्षेत्र में भक्ति के बयार बह रही थी। पश्चिम बंगाल से आए ममता गोराई और सविता पाल की टीम ने हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया व झांकी प्रस्तुत की।
 
उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से मानव जीवन मिला है इसे प्रभु की भक्ति में लगाए तभी कल्याण संभव है। जब हस्तिनापुर में भरी राज्यसभा में राजरानी द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तब पितामह भीषृम, गुरु द्रोण, चक्रवर्ती सम्राट युधिष्ठिर समेत कई महाबली उपस्थित थे परंतु किसी ने भी द्रौपदी की लाज बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। द्रोपदी की पुकार सुनकर भगवान कृष्ण आए और उन्होंने द्रोपदी के लाज की रक्षा की। इससे पता चलता है कि सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित कभी नहीं हो सकता। अंततः महाभारत के युद्ध में दुराचारी कौरवों का अंत हुआ। यह सब प्रभु की कृपा से संभव हुआ। अर्जुन भीम समैय सभी पांडव भगवान की प्रतिनिधि बनकर दुराचारियों का संघार किया। सबनपुर में प्रत्येक वर्ष हरिनाम संकीर्तन होता है तथा भगवान के लीला का गुणगान करने का व सुनने का अवसर लोगों को मिलता है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजित समिति सदस्यों की महती भूमिका है।
 
सनातन धर्म धार्मिक आयोजन नारायणपुर समाचार ग्रामीण धार्मिक आयोजन प्रसाद वितरण श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति कार्यक्रम महाभारत प्रसंग धार्मिक झांकी कृष्ण भक्ति धार्मिक आस्था सत्य की जीत झारखंड अपडेट जामताड़ा न्यूज हरि नाम संकीर्तन 24 पहल हरिनाम संकीर्तन सबनपुर हरि मंदिर भगवान नारायण की लीला झारखंड धार्मिक समाचार कुंज मिलन पश्चिम बंगाल की संकीर्तन टीम ममता गोराई सविता पाल भगवान कृष्ण द्रौपदी चीरहरण कथा भक्ति की बयार हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम आध्यात्मिक आयोजन धार्मिक जागरण कृष्ण लीला भगवान की महिमा धार्मिक संस्कृति जामताड़ा ताजा खबर भक्ति संगीत हरि कीर्तन पूजा पाठ भगवान की कृपा पांडव और महाभारत हरि मंदिर कार्यक्रम

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार