दुकान खाली कराने को लेकर बवाल

किरायेदार में सड़क पर मारपीट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान खाली कराने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। बहादुरगंज स्थित पीली कोठी के पास एक दुकान को लेकर खरीददार और किरायेदार आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान खरीदने वाले पक्ष के कुछ लोग कथित तौर पर जबरन दुकान में घुस गए और अंदर रखा सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान मौजूद किरायेदार ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि रवि गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुकान के स्वामित्व, किरायेदारी और कब्जे से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के दावों की सत्यता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें