नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हंडिया में पूर्व प्रधान के भाई का खेत में मिला शव; हत्या या हादसा
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हंडिया/ प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सीकी गांव निवासी सुभाष यादव उर्फ करिया (28) पुत्र स्वर्गीय नंदलाल यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष यादव शनिवार दिन में अपने घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उस की तलाश शुरू की, जिसके बाद घर से करीब 100 मीटर दूर एक चरी (चारे) के खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके चलते घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
मृतक सुभाष यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।उनके बड़े भाई गोपाल यादव गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं, जबकि दूसरे भाई शिवचंद यादव बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हंडिया पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत अन्य सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
prayagraj crime news hindi crime news up crime news UP Police Action Local News Prayagraj Breaking News UP crime update hindi Suspicious Death Case rural crime news police investigation Prayagraj postmortem report case crime mystery India investigation ongoing case handia news dead body found field murder or accident village crime india handia police case शव बरामद खबर पूर्व प्रधान परिवार news


Comments