बिहार में विक्रमशिला सेतु का पिलर गिरा, आवाजाही ठप

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। बिहार में पुलों का गिरना कोई नई बात नहीं है. एक बार फिर से कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर ने जल समाधि ले ली है. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दरअसल, विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ता है. बाताया जा रहा है कि भागलपुर की ओर शुरुआती हिस्से में धंसान होने के बाद करीब 33 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समा गया. आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.
 
गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ''सुरक्षा के मद्देनजर विक्रमशिला सेतु पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है. पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.''- नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार