फीचर्ड
राजनीति
श्रमिक आरोग्य मेला में 56 श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण
श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के उसका बाजार क्षेत्र के लक्षनपुर, परसा गौशाला, बगही व कटकी स्थित ईंट भट्टे पर श्रमिकों के लिए श्रमिक स्वास्थ्य मेला लगाया गया।
सिद्धार्थनगर । श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के उसका बाजार क्षेत्र के लक्षनपुर, परसा गौशाला, बगही व कटकी स्थित ईंट भट्टे पर श्रमिकों के लिए श्रमिक स्वास्थ्य मेला लगाया गया।
इसमें 56 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन्हें मौके पर ही दवाएं और पौष्टिक आहार वितरित किए गए। शासन के निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस मेले में श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
डा. सुनील चौधरी, डा. मुमताज, डा. सरिता, डा. प्रीति, मारूफ अली, शशिकला की टीम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य शारीरिक जांच और कार्यस्थल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
सभी श्रमिकों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त आराम करने और कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी। बताया कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर श्रमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर निशुल्क परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
चिकित्सकों ने श्रमिकों को कार्य के दौरान होने वाली सामान्य बीमारियों संक्रामक रोग और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए। उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, समय पर भोजन करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 56 श्रमिकों को दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया, जिसका उद्देश्य उनके स्वास्थ्य में सुधार करना और कार्यक्षमता को बढ़ाना था। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।
सिद्धार्थनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नशा मुक्ति उसका बाजार स्वास्थ्य मेला स्वास्थ्य जागरूकता सरकारी पहल श्रमिक सुरक्षा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच श्रमिक कल्याण श्रमिक दिवस श्रमिक स्वास्थ्य ईंट भट्टा श्रमिक रक्तचाप जांच मधुमेह जांच डॉ सुनील चौधरी डॉ मुमताज डॉ सरिता डॉ प्रीति पौष्टिक आहार मौसमी बीमारियां स्वच्छता जागरूकता


Comments