दो जिलों को जोड़ने वाला पुल तो बना लेकिन सड़क मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं हुआ।

प्रति दिन छोटे बड़े हजारों बाहन गुजरने के बाद भी प्रशासन की नजर उपेक्षित।

Abhinav Shukla Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराजगांव पचायत बाबतपुर विकासखण्ड चोलापुर वाराणसी जिला मुख्यालय से तीस किलो मीटर दूर है। यह पंचायत गोमती नदी के किनारे पर बसा है ।गोमती नदी पर सार्वजनिक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा १९९२मे पुल बनाया जो गाजीपुर को जोड़ता है ।पुल बन जाने से बनारस शहर के बहुत से वाहन इसी गांव की सड़क से पुल पार करते हुए गाजीपुर औरजौन पुर को जाते हैं ।सड़क गांव की होने के कारण भारी वाहनों के लिए नहीं बना फिर भी भारी वाहन दिन रात चल रहे है।एक दिन में छोटे बड़े एक हजार वाहन इस सड़क पर चलते हैं रात दिन।इन भारी वाहनों के चलते सड़क हर साल टूट जातीहै।जिसका निर्माण में सरकार समय से करवाती नही है ।
 
 सड़क खराब होने से गांव के लोगों का चलना मुश्किल हो जाता  है और दूर्घटना भी होती रहती है। परन्तु सार्वजनिक निर्माण विभाग पर कोई असर नहीं होता है।इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने पुल पर बैरियर लगाकर भारी वाहनो के आवागमन को रोकने के सम्बन्ध में जिलाधीश वाराणसी तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से क ई बार मेल भेजकर आग्रह किया गया।  परन्तु आजतक कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई।
 
 
यह भी बताते चलें कि सड़क निर्माण का टेन्डर जनवरी माह मे होगया और ठीकेदार को कार्य आवंटित भी होग या परन्तु म ई माह शुरू होगया सड़क पर काम नहीं शुरू हुआ । जनवरी में विभाग ने कहा ठंड के कारण देर से काम शुरू होगा और बीस जून के बाद बरसात शुरू हो जायेगी तब सड़क का काम फिर नहीं होगा ।वर्तमान में सड़क पर बहुत गड्डे बन गये है मोटर साइकिल  व पैदल साईकिल से चलना दूभर होगया  है क ई लोग दूर्घटना के शिकार हो गये फिर भी सार्वजनिक निर्माण विभाग मौन है।
 
यहां तक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या के पास शिकायत करने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ ।आखिर जनता अब किस सरकार से शिकायत करें अपने काम के लिए।यह सड़क  गाजीपुर जौनपुर के  केलिए सुरक्षित और सुगम मार्ग है कारण पुल के उस पार गाजीपुर इस पार वाराणसी जिला तो सब आराम से आते जाते हैंवाहनो का जांच पुल पर होता नही है  न रात में नही दिन में पुलिस की व्यवस्था है।सब रामराज्य में राम भरोसे ।
 
ग्रामपंचायत की बहन-बेटियों और महिलाओं के लिए यह सड़क अब सुरक्षित नहीं  है ।जब से पुल बना है गांव में कोईन कोई घटना माह में हो जाती है किसी  का मोबाईल छीना जाता  है तो रात में लूट पाट हो जाता  है। कौन कहां से आता है पता नहीं चलता है सड़क पर और पुल पर सरकार का कोई कैमरा भी नहीं है।अब देखना है क्या बरसात से पहले सड़क चौड़ी होंगी निर्माण पूरा होगा पुल पर बैरियर लगेगा सी सी टी वी कैमरे सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जायेगा ।

About The Author

Post Comments

Comments