कोन में दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, कोन पुलिस की त्वरित कार्यवाही की लोगों ने किया प्रसंशा

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में कोन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

दिनांक 04.05.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बगिया पेट्रोल पंप के आगे, बहद ग्राम बगिया क्षेत्र से अभियुक्त सिकेश पासवान पुत्र संतोष पासवान, निवासी पिपरखाड़ टोला केवाल, थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, उ0नि0 श्री लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाँचीकला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल Read More मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल

कोन पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई ।

कालिन्दीपुरम में बेखौफ चोरों का तांडव: घर में घुसकर 7.30 लाख नकद व जेवरात चोरी। Read More कालिन्दीपुरम में बेखौफ चोरों का तांडव: घर में घुसकर 7.30 लाख नकद व जेवरात चोरी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार