मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल

योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मजदूरों से श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील, इफको मजदूर दिवस पर भव्य समारोह आयोजित 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
 
ब्यूरो प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इफको  फूलपुर के घीया नगर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि की पूरी दुनिया  के देशों में विकास और निर्माण का कार्य जो भी हुआ उसमें सबसे अधिक मजदूरों का योगदान रहा है ।इसके बगैर कोई निर्माण और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती इसीलिए हमारी सरकार ने उनका सम्मान देने के लिए मजदूर दिवस को एक सरकारी स्तर पर भी मनाने और उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया।
 
मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल
 
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि सरकार तो बहुत दलों की आई और गई लेकिन उनकी सोच में और बीजेपी सरकार की सोच में अंतर होने के कारण आज मजदूर की उन्नत के लिए उनकी माली हालत ठीक करने के लिए उनको सारी सुविधा प्रदान करने की योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार चला रही हैं ।यह केवल सोच का ही परिणाम है ।आज किसी भी गांव में गरीब मजदूर जिसके पास आय का कोई ठोस उपाय नहीं है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के  मकान की अच्छी खासी धनराशि प्रदान की गई जिसका परिणाम  यह रहा कि शायद किसी के गांव में किसी भी गरीब मजदूर का मकान  कच्चा दिखाई पड़ रहा हो । यह सोच  का ही परिणाम है कि मजदूरों के बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालय को आधुनिक सुख सुविधा युक्त साज सज्जा और कायाकल्प योजना चलाई गई जिससे आज प्राइमरी स्कूल जो सरकारी स्कूल था उसकी फर्श से लेकर भवन तक काया कल्प करा दिया गया।
 
मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल
 
उसमें बिजली आ गई  बॉथ  रूम बना दिया गया पकी सड़क से जोड़ा गया।जिससे गरीबों के बच्चों को कोई असुविधा न हो।
श्री पटेल ने कहा यही नहीं बच्चों को ड्रेस दिया गया सुविधा दिया गया उनको किताब कॉपी मुहैया कराई गई ।उनके जूते मोजे उपलब्ध कराया गया यह सब सरकारी धन से ही कराया गया। जिससे कि गरीबों के बच्चे भी अच्छी ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सके। अध्यापकों की उपस्थित अनिवार्य करने के लिए उनको डिजिटल संयंत्र से जोड़ा गया और आज कोई भी प्राइमरी स्कूल किसी भी प्राइवेट स्कूल से अधिक सुसज्जित और सुविधायुक्त हो गया है ।
 
उन्होंने कहा कि यह सोच प्रधानमंत्री मोदी जी की रही है की बड़े और पैसे वालों के बच्चे तो अंग्रेजी और पब्लिक स्कूल में अच्छा पैसा खर्च करके पढ़ लेते हैं लेकिन गरीब घर का लड़का मजदूर का लड़का सरकारी विद्यालय में भी पढ़ने जाता है तो वहां व सुविधा नहीं मिलती और वह एक हैं  हीन भावना से ग्रसित रहता है। उन्होंने कहा कि यह सोच का परिणाम है कि आज हर गरीब मजदूर की बस्ती में बिजली के खंबे हैं उनको बिजली मुफ्त में दी गई है उनका आवास के साथ में गैस का कनेक्शन दिया गया है और पीने के पानी के लिए हैंड पंप या अब जन नल  योजना से जोड़ा गया है जिससे उनको किसी भी प्रकार की कोई भी रोज मर्रा की जिंदगी में अ सुविधा न होने पाए। और वह अपने को हीन भावना से ग्रसित ना होने पाए।
 
 श्री पटेल ने कहा कि की मजदूर और गरीबों की लड़कियों की शादी हो या उनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की बात हो भाजपा सरकार ने उसे सारी व्यवस्था की₹500000 आयुष्मान भारत बीमा योजना में गरीबों के लिए स्वीकृत किया गया जिससे वह गंभीर से गंभीर मर्ज का इलाज किसी भी है अस्पताल में कर सके लड़कियों की शादी के लिए₹100000 का अनुदान देने की व्यवस्था की गई है और सामूहिक विवाह की योजना भी इसलिए चलाई गई उसमें उनकी खर्चे में और भी बचत हो सके श्री पटेल ने कहा की बहुत सी ऐसी योजनाएं सरकार ने चला रखी है जीसकी जानकारी ना तो मजदूर को है ना तो बहुत अधिक प्रचार प्रसार हो पाया है ।
 
उन्होंने बताया कि श्रम आयुक्त कार्यालय में इतना अधिक पैसा आया है कि  अनेक योजनाओं की जानकारी के अभाव में कोई भी  लाभार्थी उस पैसे को ले नहीं पा रहा है।
 
 श्री पटेल ने संगठित और असंगठित मजदूर से अपील किया कि श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करावे जिससे उनको उनके लाभ की तमाम योजनाओं की जानकारी हो सके और वह उसका लाभ उठा सके इस अवसर पर लगभग 14 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत श्रम विभाग में लाभान्वित किया था जिसका हित लाभ प्रमाण पत्र इस अवसर पर सांसद  द्वारा दिया गया ।
 
इस अवसर पर श्री पटेल ने यह भी कहा कि इफ़ को हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था है जहां पर किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक लाभ हो रहा है। लेकिन मैं चाहता हु कि  की एक कोई ऐसा किसानों के गांव को विकसित करने का काम इफको द्वारा किया जाय जो मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके ।
 
उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच से  अनेक योजनाएं चलाई  गई जिससे गरीबों का कल्याण हुआ है । इसलिए  बधाई और आभार व्यक्त किया ।तथा मजदूरों से अपील की अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर अनेक योजनाओं का लाभ उठाएं ।
 
इस अवसर पर डीएलसी ने उनके विभाग में चल रही अनेक योजनाओं का विवरण पेश किया इफ़ को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पांडे ने मुख्य अतिथि के सारगर्भित विचारों  के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जूही प्रसाद तहसीलदार उप श्रम आयुक्त के अलावा अनेक सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे इफको इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक पी के सिंह तथा संजय भंडारी भी उपस्थित होकर मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल का स्वागत किया।
 
सिस्टम की खराबी से मुख्य मंत्री का लाइव प्रसारण सुनने में असुविधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का लखनऊ से लाइव प्रसारण हो रहा था लेकिन यहां के सिस्टम की व्यवस्था से उनके विचारों को स्पष्ट रूप से ना सुनाई देने पर मजदूर और वहां उपस्थित लोगों ने असहजता व्यक्त की ।और इस बात पर उन्होंने आश्चर्य भी व्यक्त किया कि फ़ को जैसे फूल प्रूफ  प्रूफ टेक्नोलॉजी रहते हुए भी मुख्यमंत्री की आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई दे रहा है यह कहीं न कहीं व्यवस्था में लापरवाही समझ में आई ।जिसकी आलोचना भी की गई सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में यहां का जनसंपर्क अधिकारी जिनको ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित रहना बहुत जरूरी रहता है वह उपस्थित नहीं रहे जिसकी भी काफी यहां पर चर्चा हुई।

About The Author

Post Comments

Comments