अनपरा तापीय परियोजना के जीएम प्रशासन बने- इं सोमनाथ मिश्रा
अधिकारियों व विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवागत महाप्रबंधकों का किया स्वागत, संगठनों ने पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा
अनपरा /सोनभद्र-
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी आदेश के तहत ओबरा ब तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं सोमनाथ मिश्रा को महाप्रबंधक प्रशासन अनपरा तापीय परियोजना तथा ओबरा ब तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता इं डीके सिंह को पदोन्नति उपरांत महाप्रबंधक अ ,अनपरा तापीय परियोजना की नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके नव तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत महाप्रबंधकों को परियोजना के अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा बधाई दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि दोनो अभियंताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से बिजली कार्मिकों को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि मुख्य महाप्रबंधक तथा महाप्रबंधकों के कुशल मार्गदर्शन में कम लागत में अधिक से अधिक सतत विद्युत उत्पादन होगा,स्थानीय समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण होगा तथा इनके कुशल मार्गदर्शन में परियोजना नई - नई कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं एसके रजक,इं राजेश सिंह,इं गजेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता इं आरके सिंह, इं अदालत वर्मा, इं
मनोज यादव, इं सुभाष चंद्र पटेल, इं सुजीत सिंह, इं राम दरश, इं रामप्यारे वर्मा,सहायक अभियंता इं दिनेश शंकर द्विवेदी,इं राजेश पांडेय,इं पंकज पांडेय,इं संतोष कुमार, इं सौरभ श्रीवास्तव,अभिजीत शुक्ला,प्रमोद मिश्रा, गौरव सोनकर,राकेश जायसवाल,योगेंद्र मिश्रा,अजय कुमार,सूरज कुमार,नीरज जायसवाल,सिलियम मशीह,राजकुमार यादव,प्रभाकर सिंह,फिरोज अंसारी,अभय सिंह,पवन वर्मा समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।


Comments