वाहन पर चढ़कर बंदूक के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक व संबंधित वाहन स्वामी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

सरकार के रोक  के बावजूद ऐसी हरकत करने वालों का पुलिस का खौफ नहीं रह गया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के थाना रुधौली पुलिस द्वारा  वाहन पर चढ़कर बंदूक के साथ प्रदर्शन करने से संबंधित चार पहिया ब्लैक स्कॉर्पियो (वाहन सं0 UP 32QF0036) के वाहन स्वामी  अमरिश सिंह पुत्र मनोज सिंह उम्र करीब 26 वर्ष ग्राम डड़वा खुर्द थाना रुधौली जनपद बस्ती को धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया तथा हाथ में रायफल लिए हर्ष उर्फ मानवेंद्र सिंह पुत्र धर्मराज सिंह उम्र करीब 20 वर्ष ग्राम मझवा कला थाना रुधौली जनपद बस्ती के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया एवं संबंधित चार पहिया ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP32QF 0036 को थाना स्थानीय पर लाकर सीज की कार्यवाही की गई। लेकिन ताजा मामला रुधौली थाना क्षेत्र का है कहीं ना कहीं पुलिस के सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं सरकार के रोक  के बावजूद ऐसी हरकत करने वालों का पुलिस का खौफ नहीं रह गया है सिस्टम को सुधारने के बजाय सिस्टम बिगड़ नजर आ रहा है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार