होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी-पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में आयोजित होने वाली होमगार्ड्स भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण एवं उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।

उक्त गोष्ठी   पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें परीक्षा से संबंधित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी में समस्त उप जिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी पुलिस (CO), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय कंट्रोल रूम प्रभारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैलेट पहुंचाया  Read More मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैलेट पहुंचाया 

बैठक के दौरान परीक्षा की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की प्रभावी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर विशेष सतर्कता तथा यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क हादसे में ट्रक चालक युवक की मौत, गांव पहुंचा शव मचा कोहराम Read More सड़क हादसे में ट्रक चालक युवक की मौत, गांव पहुंचा शव मचा कोहराम

इसके अतिरिक्त गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, भंडारण एवं वितरण की प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। कोषागार से परीक्षा केन्द्रों तक सामग्री की सुरक्षित आवाजाही, डबल लॉक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक Read More कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक

जनपदीय कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखते हुए परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक गतिविधि की सतत मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि परीक्षा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार