नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डॉ० राघवेन्द्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया
क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है, जिससे पार्टी को आगामी समय में मजबूती मिलेगी
झूंसी।प्रयागराज। जनपद के झूंसी स्थित त्रिवेणीपुरम निवासी डॉ० राघवेन्द्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी द्वारा प्रयाग क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की आधिकारिक घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० रामाशीष राय (पूर्व एमएलसी) द्वारा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ० रामाशीष राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि डॉ० राघवेन्द्र प्रताप सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है, जिससे पार्टी को आगामी समय में मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ० राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
UP Political News उत्तर प्रदेश राजनीति प्रयागराज समाचार Prayagraj politics political update UP झूंसी खबर Jhunsi News Prayagraj local politics Prayagraj ताजा खबर यूपी rashtriya lok दल rld party news political appointment up regional president rld party संगठन news dr raghvendra pratap singh ramashish rai rld leadership change rld party strengthening up grassroots politics india election preparation up political leaders up regional politics news party expansion india public issues up राजनीतिक नियुक्ति


Comments