कल्याणपुर में महिला हत्याकांड और लूट का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के वेस्ट जोन की क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर महिला की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। कुछ दिन पहले निर्मला नाम की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी जेवर लेकर फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘छत पर ड्रोन गिरा है’ का बहाना बनाकर घर में दाखिल हुआ और महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।
 
पुलिस ने इस मामले में कानपुर देहात निवासी 19 वर्षीय आर्यन शर्मा उर्फ ईशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 27 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए हैं, जिन्हें वारदात के दौरान लूटा गया था। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है। पूरे मामले का खुलासा डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें