जयमाला के दौरान डीजे विवाद हुई मारपीट
कई घायल; लूट का भी आरोप
तिलहर-शाहजहांपुर। शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक पक्ष ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घटना शनिवार रात थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में हुई। फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी सनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था।
जयमाला के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान सनी के गले से सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे उसके कान में अंदरूनी चोट आई और खून बहने लगा।
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से उसे सुनने में भी परेशानी हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद विवाह समारोह का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
uttar pradesh crime news स्थानीय समाचार पुलिस जांच ग्रामीण विवाद मारपीट मामला Shahjahanpur Breaking News Family Dispute News शादी समारोह विवाद शाहजहांपुर समाचार Tilhar News DJ विवाद जयमाला मारपीट Wedding Fight तिलहर थाना विवाह समारोह हिंसा DJ Sound Dispute लूटपाट आरोप Gold Chain Snatching Wedding Ceremony Clash Marriage Function Violence तिलहर शादी घटना कान में गंभीर चोट Village Violence UP


Comments