राजनीति
डी बी ए ने किया मानवाधिकार न्यायालय सोनभद्र का गठन करने की मांग
मानवाधिकार से संबंधित केस न्यायालय में दाखिल कर , मानवाधिकार हनन रोकने की दिशा में सार्थक
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जनपद एवं सत्र न्यायाधीश जनपद सोनभद्र को एक पत्र देकर मांग किया कि उत्तर प्रदेश के शासन की अधिसूचना संख्या -ए -20/सात -न्याय -8-05-36-जी /2000 लखनऊ दिनांकित 25 मई 2005 के अनुसार जनपद में अपर जिला जज कोर्ट संख्या- एक को न्यायालय मानवाधिकार न्यायालय का अधिकार प्राप्त है, लेकिन अपर जिला जज कोर्ट नंबर 1 मानवाधिकार न्यायालय के रूप में अभी तक कार्य नहीं कर रहा है और ना ही मानवाधिकार से संबंधित कोई अलग से कार्यालय है ।
डी बी ए ने स्थिति को देखते हुए अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक को मानव अधिकार न्यायालय के रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित करने व अलग कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग किया है जिसे न्यायालय कार्य सुचारू रूप से कार्य कर सके। जिससे यहां पर मानवाधिकार से संबंधित केस न्यायालय में दाखिल कर अपने मानवाधिकार हनन रुक सके ! इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, अमित वर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता एड,अरुण कुमार गुप्ताएड,आदर्श पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments