राजनीति
गरीबों के बचत रुपयों पर प्राइवेट कंपनी ने डाला डांका
लगभग 3 करोड़ से अधिक रूपयों की हेरा फेरी का आरोप ?, दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर बताइए आप बीती, कुछ को अपर्याप्त बैलेंस अकाउंट का मिला चेक
महराजगंज। जिले में ऐसे तमात कंपनियां मिलेंगी जिनका ना तो समय पर ऑडिट होता है। और ना ही जनता के हितों को देखते हुए उनके बचत रुपयों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेने वाले विभाग के अधिकारी ही संभालते है। जिसके वजह से आम जनता को सुनहरे भविष्य का लालच दिखाकर उनके खून पसीने की कमाई पर खुलेआम डांका डाला जाता है। जबतक इसकी भनक लगती है तब करोड़ो रुपए की चपत लग चुकी होती है
जानकारी की मुताबिक ठूठीबारी कोतवाली के मुख्य कस्बे में संचालित क्षेत्रीय विकास निधि प्राइवेट लिमिटेट के नाम से संचालित कम्पनी है। जहा पर ऐसे ही गरीबों के खून पसीने की कमाई की लगभग तीन करोड़ से अधिक रूपयों पर डांका डाला गया है। गरीबों के उग्र रूप देखने के बाद कुछ को चेक दिया गया। लेकिन जमा रुपया का आधा का चेक दिया गया। तो वही किसी को वो भी नहीं मिला। ग्रामीण जब चेक को पता किए तो वो चेक अकांउटe अपर्याप्त बैलेंस मिला।
चेक काटने वाला का न बृजेश चंद श्रीवास्तव का नाम अंकित मिला । ऐसे में आम गरीब जनता जो सौ पचास रुपए करके जमा करती है। उनको अब रुपयों गबन होते देखे जाने पर कंपनी के कार्यालय के सामने नारेबाजी किया जाने लगा ही। मामला गहमा गहमी के बीच स्थानीय पुलिस पहुंची । जिसके बाद जमाकर्ता और कंपनी के कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। और अपनी समस्याओं को बताया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
up crime news Cheque Bounce Case India महराजगंज चिटफंड घोटाला chit fund scam India ठूठीबारी मामला investment fraud UP fake company fraud India regional development fund scam गरीबों की ठगी मामला financial fraud rural India insufficient balance cheque Ponzi scheme India savings scam India rural investors fraud police investigation Maharajganj economic offense India fraud company case


Comments