जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर की गई गोष्ठी 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठा  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। पुलिस सभागार गौरीगंज में जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी श सरवणन टी. द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सुविधा और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के प्रमुख चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, महिला छात्रावासों, व्यापार मंडल व अन्य प्रमुख संस्थानों के पदाधिकारियों  के साथ गोष्ठी की गई । महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई व किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न हेल्पलाइऩ नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में जानकारी दी गई।
 
गोष्ठी में महोदय द्वारा संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों व छात्राओं के लिये परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचने के उपाय जैसे साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं 1930 पर संपर्क करने अथवा www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ संबंधित थाने अथवा जनपदीय साइबर थाना पर शिकायत दर्ज कराने  हेतु जागरुक किया गया । साइबर अपराध से बचने हेतु किसी भी प्रकार के सोशल साइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- ओटीपी, फोटो, मोबाइल नं0, आदि साझा न करें । तदोपरान्त उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं व सुझावों को विस्तार से सुना गया । एसपी द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठा  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार