02 मई से 31 मई तक होगा मकान सूचीकरण, मोबाइल ऐप से होगी गणना
मोबाइल ऐप के जरिए प्रगणक करेंगे डेटा संग्रह
सुपौल।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। इस कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रत्येक घर का आंकड़ा मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्र करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्र किए गए सभी आंकड़े गोपनीय रखे जाएंगे और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।
बताया गया है कि मकान सूचीकरण और गणना शुरू होने से पूर्व आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की व्यवस्था की गई है, जो 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक संचालित रहेगी। इसके लिए नागरिक पोर्टल पर लॉगिन कर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
Read More इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी और बेटियों पर सेक्स रैकेट चलाने का झूठा आरोप लगाने वाले व्यक्ति को फटकारास्व-गणना प्रक्रिया में पोर्टल पर पंजीकरण, मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन, परिवार का विवरण दर्ज करना, स्थान की पहचान, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना, पूर्वावलोकन के बाद अंतिम सबमिट करना शामिल है। सफल पंजीकरण के बाद एक यूनिक आईडी (SE ID) जारी किया जाएगा, जिसका उपयोग आगे सत्यापन के लिए किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।
रिपोर्टर: जितेंद्र कुमार राजेश, बिहार


Comments