विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में अंतिम मतदाता सूची जारी

सोनभद्र में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जनपद में वोटर बढ़े

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा शुक्रवार 10 अप्रैल,2026 को जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संतोष शुक्ला जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, रामनिहोर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, ओ0पी0 मौर्य जिला प्रभारी बसपा, अंशु तिवारी जिलाध्यक्ष युवा मंच अपनादल एस, अनवर अली अंसारी जिला महा सचिव आम आदमी पार्टी, नन्दलाल आर्य जिला मंत्री सी0पी0आई0 एम0 पार्टी, आशिष कुमार सिंह जिला प्रभारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली (अन्तिम प्रकाशन) की बूथवार सूची 01-01 प्रति समस्त विधान सभाओं की साफ्ट व हार्ड कॉपी में प्रदान की गयी है।

IMG-20260410-WA0091

जनपद सोनभद्र दिनांक-10.04.2026 को अन्तिम प्रकाशन के समय मतदाता सूची में कुल 1197527 मतदाता दर्ज है, जिसमें 6,42,849 पुरुष मतदाता, 5,54,651 महिला एवं 27 अन्य श्रेणी के मतदाता है। जनपद के सभी सम्मानित मतदाताओ से अनुरोध है कि अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली मतदाताओं के निरीक्षण हेतु मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी निःशुल्क निरीक्षण कर सकते है।

विद्यालय में हुई नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात,छात्रों का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन Read More विद्यालय में हुई नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात,छात्रों का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन

आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप Read More आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप

यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नही है तो वह नाम बढ़ाये जाने हेतु फार्म-6 के साथ अनुलग्नक-4 में घोषणा पत्र भरकर, प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामवली में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-6क, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 एवं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानान्तरण, प्रविष्टियों के सुधार ई0पी0आई0सी0 प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार हेतु फार्म-8 में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते है अथवा ऑनलाइन भर सकते है। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह सहित मौजूद रहे।

दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार Read More दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें