दो मीडिया कर्मी सहित 6 मरीज  मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट में  फंसे, घंटों बाद  सुरक्षित बाहर  निकाले गए

जिसकी सूचना मीडिया कर्मियों ने जिले के जिलाधिकारी सहित डायल 112 पुलिस को व साथी मीडिया कर्मियों को दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर | जिले  के माधव प्रसाद मेडिकल कालेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने मेडिकल कॉलेज की बनी नई सर्जिकल बिल्डिंग में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लिफ्ट से दो मीडिया कर्मी सहित 6 मरीज ग्राउड़ फ्लोर से दूसरे फ्लोर के लिए निकले वहीं अचानक लिफ्ट आकर रूक गई और लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला जिसकी सूचना मीडिया कर्मियों ने जिले के जिलाधिकारी सहित डायल 112 पुलिस को व साथी मीडिया कर्मियों को दिया।

तत्काल 112 पुलिस व मिडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मी व मीडिया कर्मियों की  कड़ी मेहनत के बाद लगभग एक घंटे से  उपर के समय के बाद सुरक्षित लिफ्ट से निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया खैर जो भी हो मेडिकल कॉलेज प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही से आज लगभग 8 से अधिक संख्या में लोगों की जान चली जाती। सिद्धार्थनगर जिले में बना मेडिकल कॉलेज सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है  वहीं लिफ्ट से बाहर निकले सभी लोगों ने यूपी पुलिस व मिडिया कर्मियों का आभार भी जताया साथ ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का मोबाइल बंद होने को लेकर उपस्थित लोगों ने मेडिकल कालेज प्राचार्य की भी लापरवाही मान रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें