सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका "विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन

समाज में समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,में बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत "नारी सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका" विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संस्कृत विभाग की विभाग प्रभारी प्रो.मंजूलता रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में  छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाता है। शिक्षा के माध्यम से ही महिलाएं अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ पाती हैं तथा समाज में समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 
उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार को सुदृढ़ बनाती है, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी सक्रिय योगदान देती है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में महिलाओं के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है, जिससे वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, आत्मनिर्भर बनने तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ हेमलता के निर्देशन में किया जा रहा है।
 
इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी प्रो. महेंद्र प्रसाद, मिशन शक्ति की  सह-संयोजक डॉ भावना सिंह, राजनीति विज्ञान के असि. प्रो.  श्री ऋषि प्रताप सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ संदीप एवं अन्य शिक्षक तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ हेमलता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 38 छात्राएं एवं 26 छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा वक्ता के विचारों से प्रेरित होकर अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को अपनाने का संकल्प लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार